अनलाक-थ्री में 31 अगस्त तक जारी रहेगा प्रतिबंध-डीएम

बस्ती । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जिले में अनलाक-थ्री के तहत जारी दिशा-निर्देश का सख्ती के साथ अनुपालन कराने को कहा है।

कहा धारा 144 का कड़ाई से पालन कराया जाए। एक अगस्त को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज घरों में अदा करें। तीन अगस्त को रक्षाबंधन है,ऐसे में दो अगस्त को राखी व मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। स्वतंत्रता दिवस पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम होंगे। 12 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है, झांकी नहीं निकाली जाएगी। स्कूल, कालेज बंद रहेंगे।
सप्ताह के दो दिन की बंदी जारी रहेगी।इस दिन केवल आवश्यक बस्तुओं की दुकानें खुलेगीं।
डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन मे केवल स्वास्थ्य , स्वच्छता व डोर स्टेप डिलेवरी के लिए कर्मचारियो का आवागमन होगा।
रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवागमन पूरी तरहा प्रतिबंधित रहेगा।
स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थान व अन्य शैक्षणिक संस्थान 31 अगस्त बंद रहेगें।
सिनेमा हाल, मनोरंजन पार्क, थिएटर को खोलने की अनुमति नही होगी। सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक आयोजन नही होगें। इसका उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

इलियाना डीक्रूज कहती हैं, '' मैंने फिट होने की कोशिश करना बंद कर दिया है

  इलियाना डीक्रूज ने सोशल मीडिया पर एक स्पष्ट बयान दिया है, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की है। मुंबई: अभिनेत्र...